दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत, कैथल से लौट रहा था परिवार

3/6/2020 11:47:06 AM

कुरुक्षेत्र(रणदीप)- कुरुक्षेत्र में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गाड़ी ओर केंटर की भिड़ंत के कारण ये हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि परिवार कैथल से कुरुक्षेत्र लौट रहा था। इस दौरान ये दुर्घटना हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सड़क हादसे के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रखवा दिया है।

Isha