बर्तन बेचने आई 2 महिलाएं गहने लेकर फरार

7/27/2022 9:10:47 AM

रोहतक : सुनारिया गांव में बर्तन बेचने वाली 2 महिलाएं 8 महिलाओं के गहने लेकर फरार हो गई।  पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुना दिया निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 6 दिन से 2 महिलाएं पुराने बर्तनों को लेकर नए बर्तन बेचने आ रही थी। 

3 दिन पहले वह हमें नए बर्तन भी देकर गई थी, लेकिन वीरवार को हम सभी हमारे घर के आंगन में बैठे हुए थे। उसी समय वह दोनों महिलाएं आई और बर्तन लेने के लिए कहा।  बातों-बातों में उसने सोने के गहनों का मारका दिखाने की बात कही, और हमारे से कानों के बाले और अन्य गहने निकलवा लिए, जिसमें चंद्रावती के सोने के बाले, ममता और रेणु का सोने का ओम, भारती की चांदी की पायजेब और चुटकी, ललिता की हाथ-फूल चुटकी मंगलसूत्र, पिंकी के बाले पायजेब और चुटकी और बच्चों की कडूली समेत अन्य गहने निकलवा कर फरार हो गए। जिसमें पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच और दोनों महिलाओं की छानबीन शुरू कर दी है।

Content Writer

Isha