अट्रैक्शन ब्यूटी जोन पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक स्थिति में 2 युवक और 4 युवतियां गिरफ्तार(VIDEO)

2/2/2020 12:18:48 PM

यमुनानगर(सतीश): शहर पुलिस व सी.आई.ए. टू ने गोबिन्दपुरी रोड स्थित अट्रैक्शन ब्यूटी जोन पर रेड की। यहां पुलिस को गलत गतिविधियों की सूचना मिली थी। रेड की तो ये सूचना सही साबित हुई। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियों को काबू किया।

 यहां से पुलिस 4 युवतियों को व 2 युवकों को अपने साथ ले गई। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि इस सैलून की शिकायत गृह मंत्री के पास गई थी। उन्होंने सी.आई.ए. टू, महिला थाना व शहर पुलिस को शामिल कर टीम का गठन की रेड की। सैलून पहली मंजिल पर था।  जब रेड की गई तो यहां पर कैबिन भी मिले। यह बिल्डिंग किसकी है और किराए का एग्रीमैंट किसके नाम पर है ये सब जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। 

मेरा क्या कसूर, मैं तो सारा दिन बैठती हूं रिसैप्शन पर
जांच टीम ने 4 युवतियों को काबू किया है। इनकी उम्र 30 से नीचे है। इनमें से एक लड़की पुलिस को बार बार यही कह रही थी कि उसका कोई कसूर नहीं है। वह तो पूरा दिन रिसैप्शन पर बैठती है। जब उसे कहा गया कि अपने मां-बाप को बुला सकती है तब उसने कहा कि वो आ तो जाएंगे लेकिन भविष्य में नौकरी नहीं करने देंगे।

उधर जांच टीम का तर्क था कि वह गलत काम होते देख रही है तो वह भी अपराधी है। इसी तरह अन्य लड़कियों ने भी कार्रवाई न करने की बात कही। वहीं इस मामले में कुछ रसूकदार लोग भी पहुंच गए जो कार्रवाई न करने की सिफारिश लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने तर्क दिया कि ये मामला गृह मंत्री और एस.पी. की जानकारी में है। इसमें निश्चित ही कार्रवाई होगी, कोई ढील नहीं छोड़ेंगे। 

 

जयपाल आर्य, इंचार्ज, सी.आई.ए. टू ने कहा कि  ये मामला गृह मंत्री के संज्ञान में था। एस.पी. की ओर से कार्रवाई के आदेश मिले। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह व महिला टीम को ले जाकर रेड की गई। 2 युवक व 4 युवतियों को शहर पुलिस के हवाले कर दिया है। आगामी कार्रवाई उन्हीं की है। 
    

श्याम लाल पूनिया, आयुक्त,  नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी ने कहा कि  जहां-जहां सैलून खुले हैं इनकी जांच होगी। ये किस तरह कार्य करते हैं इनके पास किसी तरह की अनुमति या लाइसैंस है। हमें पता होना चाहिए कि ये लोग किस तरह से कारोबार कर रहे हैं। किस तरह का स्टाफ रखे हुए हैं। ये सब जांच का विषय है। जल्द ही इस दिशा में टीम का गठन किया जाएगा। 
    

Edited By

vinod kumar