नाबालिग छात्राओं के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार(VIDEO)

12/24/2018 1:04:57 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों द्वारा 2 छात्राओं के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िताओं के बयान पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

एस.एच.ओ. भारत भूषण ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 8 बजे 2 नाबालिग छात्राओं ने बयान में बताया कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों लड़कियां एक साथ मुल्ला होटल के पास से एक ऑटो में सवार होकर रोज गार्डन के पास आई थी। वहां पर एक वेगनआर कार में 2 लड़के आए और कार में बिठाकर दुष्कर्म किया। दोनों ही आरोपी युवक लड़कियों के पड़ोसी बताए गए हैं। पीड़ित किशोरियों ने आपबीती अपने घर वालों को बताई। इसके बाद परिजन दोनों पीड़िताओं को लेकर एन.एच. 2 पुलिस चौकी में पहुंचे व दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

Deepak Paul