करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत

4/27/2019 3:27:43 PM

पानीपत(अनिल कुमार): गांव जलालपुर में आज सुबह खेत में काम करने गए 20 युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह घर से खेत में तुड़ा निकालने के लिए गया था, लेकिन जब वह ट्रॉली पर जाल बिछाने लगा तो उस समय ट्रॉली का हिस्सा बिजली की तार से जा टकराया। जिसके चलते वह उस गंभीर रूप से घायल हो गया।



वहीं उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के दौरान मृतक युवक का एक महिने का बेटा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

kamal