Jind: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, कॉलोनी से ही अपहरण करके ले गया था आरोपी

1/31/2024 2:38:51 PM

जींद:  जींद की एक कॉलोनी से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को एडी. चंद्रहास की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैट काटनी होगी। 

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में 17 मार्च 2023 को शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को कॉलोनी से ही प्रदीप उर्फ काला अपहरण करके ले गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। इस मामले में लड़की के बयान दर्ज होने पर इसमें दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा जोड़ी गई थी।
 
पुलिस ने उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। उसी समय से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को एडीजे डॉ. चंद्रहास की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैद और काटनी होगी।

Content Writer

Isha