200 बैड का होगा अम्बाला अस्पताल: अनिल विज

2/2/2019 10:41:24 AM

अम्बाला छावनी(जतिन):  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बजट में हरियाणा को एम्स दिया गया है। यह देश का 22वां एम्स है। हरियाणा में एम्स के आने से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतरीन होंगी। सरकार ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है। देश और प्रदेश में अब विकास कार्य राकेट की स्पीड से हो रहे हैं। 

इस बजट से 10 साल का विजन विकास कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान करेगा। छावनी में बना 100 बिस्तर का अस्पताल देश के बेहतरीन अस्पतालों में गिना जाता है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए इस अस्पताल को 200 बैड का बनाने की स्वीकृति दे दी है। सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। यह अस्पताल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और लोगोंं को स्वास्थ्य संबंधी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुभाष पार्क में नेताजी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और यह प्रतिमा उन्हीं कारिगरों से बनवाई जाएगी जिन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई है। 

Deepak Paul