हरियाणा में 38 गांवों का 2002 का डेटा ऑनलाइन गायब, विधायक ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 08:06 AM (IST)

चंडीगढ़: बरोदा विधानसभा क्षेत्र के 38 गांवों की वर्ष 2002 की मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक इंदुराज सिंह नरवाल ने हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के लिए संबंधित मतदाता सूची तत्काल उपलब्ध कराने, इन गांवों में अभियान की अवधि बढ़ाने की मांग की।

विधायक ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों का मिलान किया जा रहा है। हालांकि, बरोदा विस क्षेत्र के मुंडलाना और कथूरा ब्लॉक के 38 गांवों की वर्ष 2002 की मतदाता सूची निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। इसके स्थान पर वर्ष 1999 की मतदाता सूची प्रदर्शित हो रही है।

वर्ष 2002 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं होने से पात्र मतदाताओं का सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में संबंधित गांवों की वर्ष 2002 की मतदाता सूची जल्द उपलब्ध कराई जाए। साथ ही इन गांवों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा भी बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static