Haryana : 2080 टीचर्स के लिए खुशखबरी, अपने पसंदीदा जिलों में ले पाएंगे पोस्टिंग... आदेश हुआ जारी

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 12:05 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में 2080 प्राथमिक शिक्षकों को आखिर पसंद का जिला मिलने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद आखिर प्रदेश सरकार ने वीरवार को प्राथमिक अंतर जिला तबादले के आदेश जारी कर दिए।जल्द ही आनलाइन स्थानांतरण ड्राइव के माध्यम से स्कूल अलाट किए जाएंगे। तब तक स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को मौजूदा स्कूलों में ही कार्य करने को कहा गया है। 

मौलिक शिक्षा महानिदेशक जितेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नए जिले का आवंटन विजय चौधरी और अन्य बनाम हरियाणा राज्य के नाम से चल रहे सीडब्ल्यूपी संख्या 5342/2026 और अन्य इसी तरह के लंबित मुकदमों के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगा।

अंतर जिला तबादलों के लिए अंतर जिला तबादलों के संबंध में अपनी वरिष्ठता खोने के लिए स्व-घोषणा प्राप्त करना आवश्यक है। शिक्षक स्थानांतरण नीति-2025 के अंतर्गत सामान्य स्थानांतरण अभियान के माध्यम से सभी पीआरटी, जेबीटी मुख्य शिक्षकों को सस्कूल आवंटित किए जाएंगे। तब तक सभी पीआरटी जेबीटी/एचटी अपने वर्तमान स्कूलों में कार्यरत रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static