VIDEO: दूल्हा हो तो ऐसा! दहेज में मिली 21 लाख की रकम लौटाई वापस, 101 रुपये का शगुन लेकर की शादी

3/8/2024 2:30:40 PM

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर-25 के रहने वाले सीमंत चौहान ने अपनी शादी में लाखों रुपए का दहेज लौटा कर एक मिसाल कायम की है। पंचकूला के मोरनी में शादी के दौरान दूल्हे सीमंत ने शगुन में मिले 21 लाख रुपए लड़की वालों को वापस लौटा दिए। उसने लड़की वालों से शगुन के तौर पर 101 रुपए लेकर शादी की। न्यूजीलैंड के रहने वाले सीमंत चौहान जो पंचकूला के सेक्टर 25 के निवासी हैं। उनकी शादी 2 मार्च को मोरनी के एक होटल में हुई थी। इस शादी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



इस वीडियो में दूल्हा सीमंत चौहान लाखों रुपए के नोटों के ढेर में से सिर्फ 101 रुपये का शगुन लेकर अपनी शादी की। इस वीडियो में दूल्हे के पिता द्वारा भी लड़की के पिता से कहा जा रहा है कि वह सिर्फ उनकी लड़की से अपने लड़के की शादी करना चाहते हैं। वह किसी भी प्रकार से पैसा नहीं चाहते। इस प्रकार की सोच रखने वाले युवकों ने देश के लाखों करोड़ों उन नौजवानों को एक बड़ा संदेश दिया है।  
 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Content Writer

Manisha rana