पानीपत में बढ़ता जा रहा कोरोना का ग्राफ, सामने आए 21 नए पाॅजिटिव केस

6/28/2020 9:18:58 PM

पानीपत (सचिन नारा): पानीपत में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आज जिला में  कोरोना के 21 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। इनमें से 5 केस जिला से बाहर के हैं और इनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं आज 2 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौटे।

आज आए ने केसों में तलवंडी हिसार वासी 24 वर्षीय युवक, स्थानीय शक्ति नगर वासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, 59 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, कैमला करनाल की 22 वर्षीय युवती, स्थानीय मॉडल टाउन निवासी 33 वर्षीय पुरुष, घसौली गनौर निवासी 31 वर्षीय पुरुष,स्थानीय सेक्टर 12 निवासी 17 वर्षीय युवक व 42 वर्षीय पुरुष और गांव कुटानी वासी 24 वर्षीय युवक शामिल है।

इसके अलावा बाबरपुर मंडी निवासी 35 वर्षीय महिला, उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के गांव ढकोरी वासी 40 वर्षीय पुरुष, मतलौडा पानीपत निवासी 21 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक व मतलौडा की ही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, इसराना निवासी 35 वर्षीय महिला, मॉडल टाऊन निवासी 47 वर्षीय पुरुष, स्थानीय सेक्टर 13-17 वासी 22 वर्षीय युवक, सेक्टर 12 वासी 46 वर्षीय पुरुष व 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

Edited By

vinod kumar