5 जिलों के बहुतकनीकी कालेज छात्राओं के लिए चलेंगी 21 विशेष बसें : विज

3/13/2020 8:37:40 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की लड़कियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए आसान यातायात की सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी सरकार संकल्पित है।  

इसी उद्देश्य से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, राजकीय सहायता प्राप्त बहुतकनीकी संस्थान और राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं के लिए पहले चरण में प्रदेश के पांच जिलों अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर के 17 मार्गों पर 21 विशेष बसें शुरू की जाएंगी और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मोरनी के तीन मार्गों के लिए मौजूदा समय में भी बदलाव किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की इच्छुक लड़कियों को परिवहन की समस्या से निजात मिलेगी। 

Isha