21 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर हत्या का अारोप(VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 12:59 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित अॉबरोय): यमुनानगर के मानकपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र 21 वर्ष है जिसकी 8 महिने पहले ही शादी हुई थी, वहीं मृतका परिजनों का ससुराल पक्ष पर अारोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता था।

जिसके चलते उनकी बेटी ने तंग अाकर अात्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या करने का अारोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न धाराओंके तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static