कम्पनी ने लगाया करोड़ों रुपए का चूना, 22 लोगों ने दी पुलिस को लिस्ट

12/6/2019 9:44:38 AM

अम्बाला छावनी (जतिन) : किटी और फिर पैसे 1 साल में डबल-3 गुना करने वाली कम्पनी के खिलाफ सदर थाना पुलिस में सुमन चोपड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद अब और लोग शिकायत लेकर सामने आ रहे हैं। 

वीरवार को इस मामले को लेकर कैंट सदर थाना पहुंचे लोगों ने पुलिस को एक सूची दी है जिसमें करीब 22 लोगों के नाम हैं। इनको कम्पनी ने करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। सदर थाना पुलिस की मानें तो उन्होंने अमित कुमार लूथरा को गिरफ्तार करके 2 दिन के रिमांड पर लिया था। लूथरा ने जानकारी दी है कि वह किस तरह कम्पनी के नाम पर लोगों को जोड़ते थे और किस तरह अपने जाल में फंसाकर पैसे हड़पते थे। 2 दिन की पूछताछ के बाद आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Isha