SDO इलेक्ट्रिकल के 180 पदों की भर्ती में हरियाणा के 22 युवा चयनित

2/20/2021 3:39:00 PM

चंडीगढ़:  एसडीओ इलेक्ट्रिकल के 180 पदों की भर्ती में हरियाणा के सिर्फ 22 युवा ही चयनित होने से विवाद खड़ा हो गया है। खास बात यह कि सामान्य श्रेणी के एसडीओ के 99 पदों में से 77 हरियाणा से बाहर के हैं। 18 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।  चयनित उम्मीदवारों में से 60 एसडीओ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, 75 एसडीओ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा 19 एसडीओ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में काम करेंगे। बिजली निगमों में 154 पदों के लिए पिछले साल दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।

मनोहर सरकार की पहली पारी में ही नियम बना दिया गया था कि गेट में अव्वल रहने वाले युवाओं को सीधे निगमों में भर्ती किया जाएगा। विधानसभा चुनावों से पहले भी यह भर्ती हुई थी, लेकिन तब चयनित युवाओं में हरियाणा की हिस्सेदारी दस फीसद से भी कम होने के कारण विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया और भर्ती टालनी पड़ी। नए सिरे से भर्ती का फायदा यह हुआ कि 50 फीसद चयनित एसडीओ हरियाणा के हैं।

Content Writer

Isha