हरियाणा में धधक रहे खेत: एक ही दिन में फानों में आग के 223 मामले, ये 2 जिले बने हॉटस्पॉट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 08:05 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में फसल अवशेषों में आग लगाने के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को एक दिन में 223 स्थानों पर फसल अवशेषों (फानों) में आग लगाने के मामले सामने आए है।

सर्वाधिक झज्जर में 81, रोहतक में 48 और सिरसा में 30 स्थानों पर आग के मामले एक ही दिन में मिले। अब तक कुल 951 मामले मिल चुके हैं। कृषि विभाग के अनुसार मंगलवार को करनाल में 15, सोनीपत में 14, हिसार में 10 मामले मिले। पानीपत में 6 और जींद में 5 मामले सामने आए।

इसके अलावा दादरी और फतेहाबाद में 4-4 मामले सामने आए। गुरुग्राम में 2 मामले चिह्नित किए गए। इनके अलावा भिवानी, फरीदाबाद, कैथल, पलवल में 1-1 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में 1 अप्रैल से फानों को जलाने वालों की निगरानी जारी है।

अभी तक रोहतक में 168, झज्जर में 154, सोनीपत में 96, जींद में 86 और सिरसा में 68 और यादव पानीपत में 59 मामले मिल चुके हैं। राज्य में 1 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच 2022 में 1329 मामले पकड़े गए थे। इसी अवधि के दौरान वर्ष 2023 में 259, 2024 में 137, 2025 में 399 मामले सामने आए थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static