बाइक पर आ रहे युवक को रोका और ली तलाशी, बैग से निकले नोटों के बंडल...देख पुलिस की खुली रह गई आंखें

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 05:42 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी):फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब दिल्ली से मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक की जांच के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के पास से कुल तेईस लाख चालीस हजार सात सौ अस्सी रुपये कैश मिले।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नकदी और युवक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यह रकम फरीदाबाद में बैंक में जमा कराने के लिए ला रहा था, लेकिन इतनी बड़ी नकदी को लेकर पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजकुंड थाना पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है, ताकि पैसों के स्रोत और वैधता की जांच की जा सके। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर इतनी बड़ी रकम लेकर युवक फरीदाबाद किस मकसद से पहुंचा था और क्या यह पैसा पूरी तरह वैध है या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static