PM किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को मिले 319.13 करोड़ रुपये

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 10:41 AM (IST)

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय पी. एम. किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तारकेश्वर, हुगली पश्चिम बंगाल से लाइव संबोधन सुना। 

प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से पी.एम. किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 44 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया। इसमें हरियाणा के 15,95,644 लाभार्थी किसानों के खातों में 319 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज की इस राशि को मिलाकर हरियाणा के किसानों को 23 किस्तों में कुल 7881 करोड़ 60 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। यह राशि किसानों के बैंक खातों में बिना किसी बिचौलिए तथा बिना किसी सिफारिश के पहुंच रही है। यह धनराशि अन्नदाता के प्रति सम्मान का प्रमाण है। 

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने किसान कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया। एक समय था जब किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाता था परंतु आज तकनीक व्यवस्था बदल दी है। अब किसान को सम्मान के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। उसका अधिकार सीधे उसके खाते में पहुंचता है। प्रधानमंत्री का मानना है कि जब किसान मजबूत होगा तब भारत मजबूत होगा और इसी सोच ने भारत के कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी जगह बना रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री के 4400 से अधिक दिनों की अथक तपस्या, अटूट संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना की शक्ति है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static