चढूनी और टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम, सौंपा ज्ञापन

7/22/2021 6:40:31 PM

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र (धरणी): भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष गुणी प्रकाश (मान ग्रुप) के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाकियू मान ग्रुप के सदस्यों ने हाथों में कस्सी, पंजाली लेकर भाकियू नेता राकेश टिकट और गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी को लेकर लघु सचिवालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कई महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं किसानों ने कुरुक्षेत्र उपायुक्त के मार्फत नगराधीश हरप्रीत कौर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के मान ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष गुनीप्रकाश प्रकाश ने कहा गुरनाम सिंह चढूनी लगातार किसानों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं। अपनी घटिया राजनीति को चमकाने के लिए अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने गुरनाम पर आरोप लगाए कि गुरनाम सिंह चढूनी को भारतीय किसान यूनियन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने गुरनाम सिंह चढूनी को कांग्रेस का दलाल बताया।

गुरनाम पर आरोप लगाया गया कि उसके बहकावे में दिल्ली लालकिले में अपमान जनक घटना घटी, महिलाओं के बलात्कार हुए और हिसार में कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई गई। गुरनाम सिंह द्वारा मान ग्रुप को भाजपा का एजेंट कहे जाने पर गुनीप्रकाश ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी स्वयं भाजपा का एजेंट है, क्योंकि 7/51 की धारा दर्ज होने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चुनाव हारे हुए लोग हैं। ये सारे हारे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। आज से ही प्रदेश उपाध्यक्ष, नरपत सिंह आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिला प्रशासन के पास शुक्रवार शाम तक का समय है, अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो यमुनानगर सहारनपुर रोड को पूरी तरह से जाम करके ठप कर दिया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam