भोंडसी जेल की सुरक्षा राम भरोसे, कैदियों से बरामद हुए 24 मोबाइल फोन(video)

2/8/2018 2:57:29 PM

सोहना(सतीश राघव): सोहना की भोंडसी जेल में आए दिन मिल रहे फोन, कैदियों में लड़ाई-झगड़े से पुलिस सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में जेल से 24 मोबाइल बरामद किए हैं। बीते दिन जेल में दो गुटों के बीच हुऐ झगड़े के बाद जेल में सर्च अभियान चलाया गया था।

कैदियों से बरामद किया ये सामान
जेल अधिकारियों व गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान कैदियों के कब्जे से 24 मोबाईल फोन बरामद किए हैं। इतना ही नहीं पुलिस को कैदियों से सिम कार्ड, ईयरफोन लीड व चार्जर भी बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन गुरुग्राम भोंडसी जेल में बंद दो गुटों के कैदियों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों गुटों के कैदियों को चोटें भी आई थी। वहीं झगड़े में कैदियों का बीच-बचाव करते हुए जेलकर्मियों को भी चोटें आई थीं। उक्त वारदात के सम्बन्ध में जेल अधिकारियों की शिकायत पर दोनों गुटों के खिलाफ थाना भौंडसी में कानून की उचित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। कैदियों के बीच हुए झगड़े के बाद भौंडसी जेल के अधिकारियों व गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों द्वारा जेल में सर्च अभियान चलाया गया जिसके बाद कैदियों से ये सामान बरामद हुआ है।