चिंताजनक: हरियाणा में फूटा तीसरा काेराेना बम, 24 लाेग मिले पाॅजिटिव

5/4/2020 6:26:12 PM

साेनीपत (पवन राठी): हरियाणा में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। तेजी से काेराेना संक्रमित मरीजाें की संख्या में बढ़ाेतरी हाे रही है। आज सोनीपत में काेरोना ने फिर कहर बरपाया। यहां 24 नए काेरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए।

जिला में तेजी से हालात बदल रहे हैं। यहां काेरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें लगातार बढ़ रही है। विभाग काेरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने में लगा हुआ है। वहीं प्रसाशन लोगों को क्वारंटाइन करने में जुटा है। 

Edited By

vinod kumar