संगीन आरोपों में सजा काट रहे 24 कैदी होंगे रिहा: कृष्ण लाल पंवार

2/20/2018 8:48:02 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस की यात्राओं पर निशाना साधा है। पंवार ने कहा कि अशोक तंवर की साईकिल रैली शुरू होने से पहले पंचर हो गई और हुड्डा की रथयात्रा शुरू होने से पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस इस तरह की पंचर और फ्रैक्चर की बहानेबाजी कर रही है, ऐसे में शंका है कि कांग्रेस की रैली पूरी भी हो पाएगी या नहीं। कैबिनेट मंत्री आज जेल विभाग  की बैठक के लिए हरियाणा सचिवालय में मौजूद थे।

वहीं प्रदेश के 24 सजायाफता बंदियों को हरियाणा सरकार ने राहत दी है। हरियाणा की जेलों में संगीन आरोपों में सजा काट रहे 24 कैदियों को रिहा करने का आज फैसला लिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज जेलों के लिए बनी कमेटी की बैठक के बाद दी। जेलों में बंदियों के पास से अवैध रूप से मिलने वाले मोबाइल फोन पर अंकुश लगाने के लिए 4जी जैमर भी लगाये जायेंगे जिसके लिए 65 करोड़ की राशि मंजूर की जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी कांग्रेस की यात्राओं पर निशाना साधा है। पंवार ने कहा कि कांग्रेस पंचर और फ्रैक्चर की बहानेबाजी कर रही है, जिससे नहीं लगता कि कांग्रेस रैली को पूरा कर पाएगी।