फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 24 वर्षीय युवक, मौके पर ही मौत!

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 11:28 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय 24 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। युवक की पहचान हालांकि, रोहित कुमार के नाम से है हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार न करें, बल्कि निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अंडरपास का ही उपयोग करें।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static