किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद के लिए बनाए जाएंगे 243 केंद्र : उपायुक्त

4/11/2020 12:59:48 PM

कैथल (महीपाल /गौरव) : उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि जिला के किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की सरकार द्वारा समुचित व्यवस्था की जा रही है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए जिला में सरसों व गेहूं की खरीद के लिए 243 खरीद केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला में 15 अप्रैल से सरसों की तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। संबंधित विभागों को खरीद केंद्रों में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इन खरीद केंद्रों में आए, ताकि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हो। 

कैथल में इन जगह बनाए जाएंगे खरीद केंद्र
उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि कैथल क्षेत्र में पाड़ला, फर्शमाजरा, क्योड़क, दीवाल तथा बाबालदाना, मानस में खाली पड़े क्षेत्र, क्योड़क के खेल स्टेडियम, गुहणा के सरकारी स्कूल और व्यायामशाला, कैथल की नई अनाज मंडी ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मी पलेटी, जैन प्लेटी, डा. भीमराव अम्बेदकर राजकीय महाविद्यालय के अलावा सीता राम राइस मिल, सन फूड ओवरसीज, भगवती फूड, हिमांक राइस लैंड, सतनाम राइस मिल, बिमला राइस इंटरनैशनल, हरे कृष्णा राइस मिल, भगवानदास एंड सन, गोयल फूड प्रोडक्ट, नंदी राइस मिल, अर्जुन दास राइस मिल, श्री जगदंबा राइस मिल, मिगलानी राइस मिल, मां भनभौरी राइस मिल, बी.डी.एंटरप्राइज, श्री श्याम ओवरसीज, एस.डी. राइस मिल, कपूर चंद राइस मिल, नंदी इंटरनैशनल, मां अम्भिका फूड, रोहिल फूड, सत्यम राइस मिल, जे.जे.एस. राइस मिल, हरियाणा केसरी राइस मिल, एस.एस. राइस मिल, आर.एन. राइस मिल, पी.एस. राइस मिल, अन्नपूर्णा राइस मिल, अग्रवाल राइस मिल, ए.एस. एंटरप्राइज, मित्तल राइस मिल, जिवीसा फूड, कुबेर राइस मिल, ओम विश्वा राइस मिल, मनी राम राइस मिल में खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।

ढांड में इन जगह बनाए जाएंगे खरीद केंद्र
ढांड में राजेश राइस मिल, गुर्जर राइस मिल, श्री राम एंड राइस एंड जनरल मिल्स, हरियाणा राइस मिल, पंवार राइस मिल, किसान राइस मिल, महेश्वर राइस एंड जनरल मिल्स, कमल राइस मिल, ओम राइस मिल, अमित एग्रो इंडस्ट्रीज, बंसल राइस मिल, नरेंद्र ट्रेङ्क्षडग कम्पनी, जी.डी. राइस मिल, सुभाष राइस मिल, सारसा का खरीद केंद्र को खरीद केंद्र बनाया जाएगा।

सीवन में इन जगह बनाए जाएंगे खरीद केंद्र
सीवन में गेहूं के खरीद केंद्रों में गुरु नानक राइस मिल रसूलपुर, खेल स्टेडियम मलिकपुर, आर.एस. राइस मिल फिरोजपुर, गोहरां का प्राथमिक विद्यालय को शामिल किया जाएगा।  

Edited By

Manisha rana