सरकारी अस्पतालों में स्टॉफ की कमी होगी पूरी, आज 2573 स्वास्थ्य कर्मियों की हुई नियुक्ति

7/28/2022 6:49:23 PM

चंडीगढ़/अंबाला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप-केन्द्रों में 2573 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर स्टेशन अलाट कर दिए गए हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढीकरण होगा। 

 

सूबे में जल्द ही डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगी सरकार

विज ने बताया कि इन नियमित स्वास्थ्य कर्मियों में 1469 स्टाफ नर्स(नसिंग आफिसर),  544 मल्टीपर्पज  हैल्थ वर्करज (महिला),  289 प्रयोगशाला तकनीशियन (लैबोरेटरी टैक्नीशियन), 183 क्लर्क, 84 आपरेशन थियेटर सहायक और 4 टी.बी. हैल्थ विजीटर शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी दिशा में राज्य सरकार जल्द ही डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करेगी। इसके अलावा, हरियाणा के 8 जिलों में मेडीकल कालेज बनाए जा रहे हैं, जिनमें फरीदाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, यमुनानगर, महेन्द्रगढ व गुरूग्राम शामिल है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha