CM फ्लाइंग ने हुक्का बार पर मारा छापा, 26 नाबालिग युवक-युवतियां उड़ा रहे थे धुंआ

10/31/2022 10:50:05 PM

फरीदाबाद(अनिल): मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद में थाना खेड़ी पुल एरिया में एक अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार पर छापा मारकर दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को प्रतिबंधित प्लेवर के हुकका का सेवन करते हुआ पकड़ा है।

 

 

जन्मदिन पार्टी के बहाने प्रतिबंधित फ्लेवर का इस्तेमाल कर रहे थे नाबालिग

 

सीएम फ्लाइंग की इस छापेमारी का नेतृत्व उप  निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। उडन दस्ते की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से अमोलिक चौक के निकट फ्लेम द कैफे हुक्का बार पर छापा मारा। मौके पर 18 लड़कों व 8 लड़कियों को प्रतिबंधित हुक्के का सेवन करते हुए पाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लड़के-लड़कियां नाबालिग हैं और जन्मदिन पार्टी के उपलक्ष्य में हुक्के का सेवन कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने हुक्का बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग की इस छापेमारी के बाद सवाल उठता है कि नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान के बावजूद शहर में इस तरह धड़ल्ले से हुक्का बार जैसा कारोबार कैसे फल फूल रहा है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan