अब तक 27000 प्रवासी मजदूरों की हो चुकी रवानगी, आज रवाना हुए डेढ़ सौ मजदूर

6/3/2020 3:19:29 PM

यमुनानगर ( सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर से देश के अलग-अलग राज्यों में प्रवासी मजदूरों को भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। यमुनानगर से आज डेढ़ सौ मजदूरों को पश्चिम बंगाल उड़ीसा बिहार में भेजा जा रहा है। 


जानकारी अनुसार यमुनानगर के तेजली स्टेडियम से कई बसें आज प्रवासी मजदूरों को वर्कर गुड़गांव के लिए रवाना हुई। इन प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई, उन्हें मास्क व खाना उपलब्ध कराया गया। जिला राजस्व अधिकारी व नोडल ऑफिसर अभिषेक कुमार ने बताया कि अभी तक यमुनानगर जिला प्रशासन द्वारा सताई हजार मजदूरों को देश के अन्य राज्यों में भेजा जा चुका है जिसमें से 18000 उत्तर प्रदेश व 6000 बिहार एवं असम में भेजे गए हैं।


उन्होंने बताया कि आज जो प्रवासी मजदूरों को भेजा जा रहा है इनमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार के हैं जिन्हें गुड़गांव भेजा जा रहा है। वहां से उन्हें रेलगाड़ी द्वारा उनके राज्य में भेजा जाएगा। सरकार के इस निर्णय से जहां प्रवासी मजदूर खुशियां वहां पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

 

Edited By

Manisha rana