पति से मामूली बहस को लेकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम(VIDEO)

1/1/2020 6:02:06 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी) :  बल्लभगढ़ के हरी विहार कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पंखे के हुक से चुन्नी बांध कर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है। 



जानकारी के मुताबिक मामला बीती रात का है मृतक महिला कंपनी से काम करने के बाद घर लौट रही थी। इसके बाद पति ने उसके लेट आने पर आगबबूला होते हुए उसके साथ झगड़ा किया और उसके बाद दोनों ही कमरें में सो गए, जिसके बाद जब पति सुबह 5: 00 बजे उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नि ने पंखे के हुक से चुन्नी बांध कर फांसी लगा ली है। उसके बाद उसने आनन-फानन में पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।  



वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हे सुबह सूचना दी गई थी कि एक महिला ने फांसी लगा ली है। पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। वहीं पुलिस ने मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया है। 

Isha