दिव्यांग ने 28 दिन में मोटरसाइकिल पर पूरी की कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा

5/24/2018 7:46:19 PM

पानीपत(अनिल कुमार):  "विश्वास वह शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी प्रकाश लाया जा सकता है" कहते है अगर कुछ करने का जनून हो तो इंसान क्या नही कर सकता और अगर कोई दिव्यांग ये अदभुत काम करे अपने दिव्यांग भाइयों की शक्ति बने तो भगवान भी उनका साथ देते हैं। पानीपत के दिव्यांग अमित ने दिव्यांगों की सशक्तिकरण के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा सभी के लिए प्रेरणा बन रही है। पानीपत के लोगों ने अमित के वहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

पानीपत का अमित जोकि बचपन से दिव्यांग हैं वह अपने दोनो पैरों से चल नही सकता। उसने दिव्यांगों को हौसला देने के लिए और उन्हें बताने के लिए कि दिव्यांग किसी से कम नही। वो भी कुछ ठान ले तो कुछ भी कर सकते है। उसने 28 अप्रैल को पानीपत से मोटरसाइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा आरम्भ की।

अमित ने बताया कि 28 दिन की इस यात्रा में मैने 14 राज्यों, 3 केन्द्रीय प्रशासित राज्यों व 100 शहरों को पार किया। इन शहरों में दिव्यांगों से मिला उन्होंने मुझे हौसला दिया और सम्मानित किया। उसने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगों का सशक्तिकरण था। 

पानीपत समाजसेवियों का कहना है कि अमित ने दिव्यांग होकर जो कार्य किया हैं यह बड़े गौरव की बात हैं। इन्होंने दूसरे लोगों के लिए उदाहरण पेश किया है।

Rakhi Yadav