15 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा जोड़ो अभियान का दूसरा चरण: केजरीवाल

8/11/2018 1:46:40 PM

चंडीगढ़(बंसल): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें हरियाणा प्रभारी गोपाल  राय, प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व दिल्ली सांसद सुशील गुप्ता भी शामिल थे।  जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहेहैं, वैसे-वैसे केजरीवाल  हरियाणा मेंं अपनी  गतिविधियां व उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। शिवरात्रि के दिन रोहतक में जलाभिषेक किया था और अगले ही दिन आज हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। 
 

इस बैठक में उन्होंने शपथ-पत्र जारी किया व केजरीवाल ने कार्यकत्ताओं संग देश को नंबर वन बनाने की शपथ ली। यह शपथ पत्र अब कार्यकर्ताओं को दिया गया है व 15 अगस्त से हरियाणा जोड़ा अभियान के दूसरे चरण में कार्यकर्ता इस शपथ-पत्र को हरियाणा के प्रत्येक घर तक लेकर जाएंगे। हरियाणा पार्टी प्रभारी गोपाल राय ने आगामी रणनीति व संगठन पर चर्चा की। गोपाल राय ने कहा कि 15 अगस्त से हरियाणा जोड़ो अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।  इस चरण में हलका उपाध्यक्ष जो कि 5 पोलिंग स्टेशन पर 1 बनाया गया है, बूथ स्तर तक मीटिंग करेंगे व डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे व यह शपथ पत्र प्रदेश की जनता तक लेकर जाएंगे।

Deepak Paul