मैडिकल स्टोर से नकदी उड़ाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

10/30/2020 11:41:27 AM

भिवानी : गांव ईशरवाल मार्कीट स्थित एक मैडिकल स्टोर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिल गेट हिसार निवासी विकास, हांसी की राम सिंह कॉलोनी निवासी पवन व हांसी के सुभाष नगर निवासी मुकेश के रुप में हुई है। 

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव तलवानी निवासी मनोज ईशरवाल में मैडिकल स्टोर चलाता है। अज्ञात चोर मैडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने मैडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने तीनों आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मैडिकल स्टोर में चोरी करने की वारदात कबूल ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया।                               

Manisha rana