किसानों से करोड़ो की धोखाधड़ी करने के आरोपी दंपत्ति सहित 3 गिरफतार

5/29/2019 1:17:25 PM

टोहाना (सुशील सिंगला)- क्षेत्र के सेंकडो किसानों के करोड़ो रूपये लेकर फरार हुए दम्पति सहित तीन लोगों को पंजाब के जिला अबोहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से रुपये बरामद करने का प्रयास करेगी लेकिन पुलिस आरोपीयो को मीडिया से छुपा रही है उनके फोटो करवाने से मना कर रही है जिससे बड़ी गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है।  

जानकारी अनुसार शहर पुलिस के पास गांव कन्हडी, समैन, डांगरा, बिधाईखेड़ा के ग्रामीणों ने शिकायत देकर अनाज मंडी के आढ़ती अनिल, अभिषेक ओर उनकी पत्नियों पर गेंहू ली फसल खरीद के रुपये न देने का आरोप लगाया था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जब किसानों की पुलिस द्वारा सुनवाई नही हुई तो किसानों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की बराला ने मामले में शीघ्र कार्यवाही के लिए कहा था।

मामले में पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस की टीम मामले की जांच को लेकर दिल्ली पहुंच गई जिसके  बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर इम्ंफाल में जाकर छुप गए, कुछ समय बाद वे दिल्ली आए तथा हरियाणा के रास्ते पंजाब के अबोहर में अपनी बुआ के घर रुक गए। आरोपियो की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अभिषेक, अभिषेक की पत्नी नेहा व अनिल को गिरफ्फतार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि मामले की जांच की जा सके। 
 

Isha