हरियाणा की 3 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, तरलोचन सिंह का नाम भी शामिल

1/25/2021 10:15:14 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): गणतंत्र दिवस पर हर साल विभिन्न क्षेत्रों में सवोच्च नागरिक के रूप में चुने जाने वाले हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाने की घोषणा की जा चुकी हैं। इन सर्वोच्च नागरिकों में तीन हस्तियां हरियाणा प्रदेश से भी शामिल हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। 

पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वाले नागरिकों में हरियाणा के तरलोचन सिंह को सार्वजनिक मामलों में उत्तम कार्य करने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जय भगवान गोयल को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं वीरेन्द्र सिंह को खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

पद्म पुरस्कार 
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार विभिन्न विषयों/ गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं, जिन्हें 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है। असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए; ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए श्पद्म श्री’। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Shivam