शादी का झांसा देकर 3 बच्चों की मां से दुष्कर्म

7/21/2018 12:49:31 PM

सोनीपत: सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 7 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी अब 3 दिन बाद दूसरी महिला से शादी करने वाला था। जिसका पता लगने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना में दी शिकायत में 38 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी सोनीपत निवासी सुरेश से कई साल पहले जान पहचान हुई थी। उसके पास 3 बच्चे हैं और पति से तलाक हो चुका है। जिसके चलते वह अलग रह रही थी। सुरेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने उसे शादी का झांसा दे दिया था। 

उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। जिसके बाद करीब 7 साल से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने उससे कई बार कहा कि शादी कर ले, जिसके बाद वह उसे बार-बार टालता रहा। महिला ने बताया कि अब उसे पता लगा कि सुरेश किसी अन्य महिला से 22 जुलाई को शादी करने जा रहा है। जिस पर उसने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुदेश ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Deepak Paul