एक्साइज विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले में 2 ठेकेदार सहित 3 गिरफ्तार

4/14/2018 12:40:43 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):  एक्साइज विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में सीएम फ्लाइंग की टीम ने 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनमें 2 बड़े ठेकेदार नीरज सचदेवा, वीरेंद्र और 1  कर्मचारी गिरीश शामिल है। इन पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप है।

CM फ्लाइंग की टीम आज इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं इस मामले में एक्ससाइज विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। गौरतलब है कि कल फरीदाबाद दौरे के दौरान CM ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए थे कि आरोपियों को ना बख्शा जाए।

Rakhi Yadav