मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस पहुंची इस हालत में मिले युवक और युवतियां(VIDEO)

2/23/2022 7:57:53 PM

जींद(अनिल): जींद के मसाज पार्लर की आड़ में जिस्म​फरोशी की धंधा चल रहा था, जब पुलिस ने पार्लर पर रेड की तो वहां से तीन लड़कियों और दो लड़कों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अनैतिक कार्य करने की धाराओं के तहत किया मामला दर्ज किया है।



बता दें कि पुलिस की ओर से सफीदों रोड स्थित एक स्पा सेन्टर पर रेड की गई है। रेड के दौरान अनैतिक कार्य का होना पाया गया।पुलिस ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को सेंटर से गिरफ्तार किया।  इसे लेकर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन कौन लोग शामिल हैं।
 

Content Writer

Isha