उजीना ड्रेन में बही 3 लड़कियां घंटों बाद मृत अवस्था में बरामद (VIDEO)

9/7/2018 5:30:34 PM

नूंह(एेके बघेल): नूंह के उजीना ड्रेन में 3 लड़कियों के बहने का मामला सामने अाया है। गांव की तीन महिलाएं सुबह करीब 11 बजे ड्रेन के पास कपड़े धोने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और तीनों एक के बाद एक बहने पानी में जा गिरी। बरसात की वजह से पानी अधिक उफान पर था। जिसके चलते महिलाएं पानी में बह गई। सूचना का पता चलते ही  सैकड़ों ग्रामीण उजीना ड्रेन में कूद गए। 

लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी, ग्रामीणों ने पुलिस - प्रशासन से गोताखोरों के लिए मदद मांगी ,लेकिन कई घंटे बाद भी उजीना ड्रेन पर मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। ग्रामिणों ने डेढ़ घंटे की मश्कत के बाद तीनों को खोज निकाला। मृतक महिला  कल्लो, रुकमीना, सहरुना बताये जा रहे हैं। जिसमें से दो एक परिवार की तो एक अलग परिवार की बताई जा रही है। तीनों महिला शादीशुदा बताई जा रही हैं। हालाकि महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। 
 

Deepak Paul