HSSC घोटाला: कोर्ट ने दो महीने के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश

12/5/2018 9:55:27 AM

पंचकूला(मुकेश): हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन कमीशन (एच.एस.एस.सी.) में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने के मामले में शिकायतें मिलने के बाद हरियाणा के सी.एम. फ्लाइंग सिक्वायर्ड ने 5 अप्रैल को पंचकूला स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एच.एस.एस.सी.) के दफ्तर व अन्य विभागों के खिलाफ मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर छापे मारे थे। फ्लाइंग सक्वायर्ड ने आठ कर्मचारियों और दलालों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें सुभाष पराशर अधीक्षक, रोहताश शर्मा सहायक, सुखविन्द्र सिंह सहायक, अनिल शर्मा सहायक, पुनीत सैनी आई. टी. सैल में अनुबंध कर्मचारी, धर्मेन्द्र यह कर्मचारी चयन आयोग को पूर्व में कम्पनी के माध्यम से अनुबन्ध के तौर पर कम्पनी के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध करवाता था और बलवान सिंह लिपिक हुडा विभाग और सुरेन्द्र कुमार सहायक सिंचाई विभाग का नाम शामिल हैं। 

मंगलवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे ) नरेन्द्र सूरा की कोर्ट ने आदेश जारी कर डी.जी.पी. से कहा है कि नवह तीन आई.पी.एस. अधिकारियों से इस मामले की पूरी जांच करवाकर दो महीनों के भीतर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। कोर्ट ने हैरानी जताई कि मामले की जांच कर रही  एस.आई.टी. ने  कॉल ट्रांसक्रिप्शन की पूरी डी.वी.डी. तक नहीं सुनी।  साथ ही आरोपियों के मोबाइल में 2000 से ज्यादा हुई कॉल की जांच पूरी नही कर पाई । अब इस मामले की जांच  एस.आई.टी. नहीं बल्कि तीन आई.पी.एस. अधिकारियों की टीम करेगे।

Rakhi Yadav