Haryana : सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसे मे 3 लोगों की मौत...9 घायल, कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 11:41 AM (IST)

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खरखौदा क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर आज वीरवार अहले सुबह भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। यहां ईको कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

यूपी के पीलीभीत से झज्जर बाजरा काटने जा रहे थे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।घायलों में  महेंद्रपाल, संजीव, प्रमोद, विवेक, छोटू, हरिशंकर, खुशहाली, फातिलाल और नेवाराम शामिल है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर ईको गाड़ी में सवार होकर झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ईको गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ईको गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static