तेज आंधी का कहर, दीवार गिरने से 3 की मौत

5/21/2017 11:20:14 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल में कल शाम आई तेज आंधी ने 3 जिंदगियां छिन ली। जानकारी के अनुसार करनाल के गांव कुटेल में कल रविवार शाम आई तेज आंधी के कारण तीन महिलाओं की जान चली गई और 4 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज व अस्पताल में चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम आई आंधी के वक्त तीनों मृतक महिलाएं नर्सरी में काम कर रही थी और तभी अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। सभी आंधी से बचने के लिए एक झोपड़ी में चले गए। झोपड़ी में तकरीबन 7 के करीब लोग शामिल थे, जिसमें एक बच्चा भी था।

तभी अचानक दीवार गिर गई और सभी दीवार के नीचे दब गए। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सभी को दीवार के नीचे से निकाला गया और सभी घायलों को मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने 3 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया और बाकि के घायलों को करनाल कल्पना चावला मेडिकल कालेज व अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों मृतक महिलाओं के शव करनाल मर्चरी हाउस में रखवा दिए गए, जिनका आज पोस्टमार्टम होगा।