CORONA का कहर जारी, दिल्ली से लौटे एक ही परिवार के 3 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

5/23/2020 4:42:18 PM

करनाल( के.सी.आर्य)- हरियाणा के करनाल जिले में  आज तीन और कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए। ये तीनों चमन गार्डन से एक ही परिवार से संबंध रखते है और तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची सभी लोगों को अस्पताल पहुचाया।

बता दें कि आज नए 3 मामले आने के साथ अब करनाल जिले में पाॅजिटिव केसाें की संख्या 27 हो गई है। इस समय यहां 12 एक्टिव केस है, जबकि 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। करनाल में एक बजुर्ग व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
 

Edited By

Manisha rana