3 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति के आदेश

8/19/2017 1:27:40 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के 3 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। भिवानी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनमोल सिंह नैयर को भिवानी में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के साथ सी.जे.एम. नियुक्त किया है। भिवानी के सी.जे.एम. सुनील कुमार को चरखी दादरी में बनी नई कोर्ट का सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के साथ सी.जे.एम. तथा चरखी दादरी के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हर्ष कुमार को भिवानी में इसी पद पर नियुक्त किया गया है।