पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 3 लोग गभींर रूप से घायल

5/31/2019 9:58:48 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र में शुक्रवार का दिन आग के नाम रहा। सबसे पहले नरकतारी मार्ग पर बनी पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। जिसमें तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो और फैक्ट्री की बिल्डिंग पूरी तरह तहस-नहस हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर बड़ी मशकत से काबू पाया।



वहीं उसके बाद उसके बाद शाहबाद के गांव गोलपुरा में आग का तांडव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गांव गोलपुरा में एक तूड़ी के कूप और गुहारो में भीषण आग लग जिसनें तीन पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया और आग में झलुस गए। घटना की सूचना मिलते फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर बड़ी मुशिकल से काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग रिहायशी इलाकों तक नहीं फैली वरना इस आग का अंजाम और बुरा हो सकता था। फिलहाल पीड़ित रामनाथ अपने हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन मदद की गुहार लगा रहा है।

Isha