गृह मंत्री के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, काले झंडे दिखाने जा रहे 3 प्रदर्शनकारी हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 12:16 PM (IST)

पंचकूला(उमंग):  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे के दौरान पंचकूला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'टीम यूजीसी रोलबैक'  के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये कार्यकर्ता यूजीसी रोलबैक के विरोध में गृह मंत्री को अंबाला में काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराने की रणनीति बना रहे थे।

प्रदर्शन से पहले ही पुलिस का एक्शन
जानकारी के मुताबिक, यूजीसी रोलबैक का विरोध कर रहे कार्यकर्ता गृह मंत्री के काफिले के सामने काले झंडे दिखाने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले कि वे अपने प्रदर्शन को अंजाम दे पाते, पंचकूला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

 अमित शाह के हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थीं। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की इस कार्रवाई के बाद से यूजीसी रोलबैक के विरोध को लेकर स्थानीय राजनीति और सामाजिक हलकों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static