8 युवकों ने बहनों के साथ की घिनौनी हरकत

8/4/2017 2:44:11 PM

कैथल (सुखविंद्र):राजौंद क्षेत्र की रहने वाली 3 सगी बहनों ने छेड़छाड़ के मामले की शिकायत दी है। राजौंद पुलिस ने तीनों की शिकायत पर 8 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवतियों ने बताया कि कुछ युवक उनको काफी लंबे समय से परेशान कर रहे थे। घर से बाहर निकलने पर छेड़छाड़ करते थे और उसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करते हैं। 20 जुलाई को युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ए.एस.आई. चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर राजू, रवि, शीना, संजू, सुनील, राजीव, ज्ञान, छीबा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।