पलवल NH पर आपस में भीड़े 3 वाहन, एक व्यक्ति की गई जान...कई अन्य घायल

2/7/2024 1:01:06 PM

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल नेशनल हाईवे-19 पर कुशलीपुर फ्लाईओवर के पास तीन वाहन आपस में भीड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का कारण बोलेनो चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है, जिसके कारण ऑटो पलटने पर उसमें सवार पांच लोग तथा एक वैगन आर गाड़ी सवार पति-पत्नी सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

पलवल से बामनीखेड़ा की ओर जा रहे थे पति-पत्नी

बताया जा रहा है कि कार सवार पति-पत्नी पलवल से बामनीखेड़ा की ओर जा रहे थे। तभी एक ऑटो उनके सामने आगे-आगे चल रहा था। अचानक से रॉन्ग साइड बामनीखेड़ा की ओर से एक बोलेनो गाड़ी ने बड़ी तेज स्पीड से सामने से ऑटो को टक्कर मारते हुए वैगन आर कार को टक्कर मार दी। बोलेनो ने  पहले ऑटो को और बाद में वैगन आर गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके कारण से ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों को पलवल के जिला अस्पताल लाया गया, वहीं वैगन आर में सवार पति-पत्नी काफी गंभीर रूप से घायल हो गए इन्हें भी पलवल के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बलेनो गाड़ी में सवार 3 में से एक व्यक्ति की गई जान 

दुर्घटना का कारण बनी बलेनो गाड़ी में सवार तीन में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान असावटा गांव के रहने सुंदर पुत्र धर्मसिंह के रूप में हुई है। बोलेनो सवार असावटा  गांव के ही रहने वाले के ही दो अन्य की पहचान मनीष पुत्र बिजेंद्र तथा  राहुल पुत्र कन्हैया के रूप में हुई ,जिनकी हालत काफी गम्भीर बताई गई। दुर्घटना में वैगन आर सवार एक महिला और उसके पति काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की पहचान श्वेता और उसके पति की पहचान आकाश बालियान के रूप में हुई है। यह लोग एक निजी बैंक में सर्विस करते थे। पलवल से बामणी खेड़ा गांव जाते हुए दुर्घटना के शिकार हो गए। इन दोनों की हालत भी काफी गंभीर बताई गई, दोनों के पैरों में मेजर फ्रैक्चर बताया गया। 

ऑटो सवार 5 लोग हुए घायल 

वहीं ऑटो में सवार पांच लोग घायल बताए गए जिनमें से तीन को उपचार के लिए पलवल के  जिला अस्पताल लाया गया। जिनकी पहचान दिनेश पुत्र जितेंद्र आकाश पुत्र नेतराम व सरजीत पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha