कंधे पर बढ़े सितारे...3 महिला एसआई का हुआ प्रमोशन, एसपी सुमित कुमार ने दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 09:06 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया): जींद जिले में तैनात तीन महिला सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर महिला उप निरीक्षक बनी हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने तीनों महिला पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई भी दी।

हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी की गई पदोन्नति की सूची में जींद जिले की तीन महिला सहायक उप निरीक्षक के नाम आने पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा तीनों महिला सहायक उप निरीक्षकों को तुरन्त प्रभाव से महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति कर दी गई। महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाली महिला सहायक उप निरीक्षकों में चौकी इंचार्ज सीआरएसयू मोनिका देवी, थाना सदर नरवाना में नीलम कुमारी और महिला थाना जींद में पदस्थापित सुनीता देवी शामिल हैं।

डीएसपी मुख्यालय जोगेन्द्र सिंह और गीतिका जाखड़ भी रहे उपस्थित

जींद एसपी सुमित कुमार ने तीनों महिला उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर बधाई दी और भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मेहनत और जिम्मेदारी के साथ वे कार्य करेंगे। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय जोगेन्द्र सिंह और गीतिका जाखड़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पदोन्नति पाने वाली महिला कर्मचारियों को बधाई दी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static