पीपी जेवर्ल्स से 3 शातिर महिलाओं ने उड़ाए सोने के आभूषण, घटना CCTV में कैद

6/3/2018 11:59:18 AM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रेलवे रोड स्थित एक ज्वैलर्स के शोरूम में शनिवार को 3 महिलाएं पहुंची और महिलाओं ने सेल्समैन को अपनी बातों में उलझा लिया। देखते ही देखते महज 20 मिनट में ही महिलाओं ने शोरूम से 2 सोने के कड़े और 3 चूडिय़ां चोरी कर ली। घटना के समय शोरूम में संचालक समेत करीब आधा दर्जन कर्मचारी मौजूद थे। महिलाओं के जाने के बाद

जब सेल्समैन को आभास हुआ कि जेवरात चोरी हुए हैं तो उसने सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक किया तो महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। माना जा रहा है कि महिलाएं दिल्ली या आसपास के क्षेत्र की रहने वाली हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि महिलाएं सुबह बाजार खुलने के दौरान से ही दुकानों पर घूम रही थीं। वह क्षेत्र की कई दुकानों पर सामान खरीदने का बहाना बना कर गई हैं। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि क्या अन्य दुकानों से भी चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ज्वैलर्स पी.पी. ज्वैलर्स पर एकत्रित हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 
 

Deepak Paul