चैंबर में घुस 3 युवकों ने वकील पर किया हमला, चाकू पेट में ही छोड़कर हुए फरार

11/21/2020 2:59:09 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में वकील के चैंबर में ही घुस कर 3 युवकों ने एक वकील पर हमला कर दिया। युवकों ने वकील के शरीर पर कई जगह चाकू मारे। इतना ही नहीं बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद चाकू वकील के पेट में ही छोड़ फरार हो गए। जिसके बाद वकील को अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 



घायल वकील शैलेन्द्र मोहन ने बताया उसका पड़ोसियों से झगड़ा चल रहा है, इससे पहले भी उन पर अटेक हो चूका है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 3 युवक आए और केस लड़ने के लिए वकील ढूंढने का हवाला दिया, इतने में एक बदमाश ने चाकू निकाला और उन कई वार कर डाले। घायल वकील को साथी वकीलों ने चैंबर से निकाल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद वकीलों में काफी रोष व्याप्त है और सुरक्षा को लेकर भी वकीलों ने सवाल उठाए हैं। 



शैलेन्द्र मोहन का इलाज अंबाला शहर सिविल हस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों का कहना है जब घायल को हस्पताल लाया गया था तो चाकू उसके पेट में ही था, जिसे इलाज के दौरान निकाला गया है। उन्होंने कहा कि घायल की हालत फिलहाल ठीक है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल वकील का ब्यान ले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

vinod kumar