ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत पर मिलेंगे 30 लाख रुपए: सीएम

5/21/2018 9:58:20 AM

करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मधुबन पुलिस अकादमी परिसर में 84वें बैच पासिंग आउट परेड दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों का कार्य जोखिम भरा है। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत पर आश्रितों को अब 10 लाख के बजाय 30 लाख रु. की अार्थिक सहायता दी जाएगी। माता-पिता को भी अलग-अलग से 5-5 लाख रुपए अौर 20 लाख रुपए उनके आश्रितों को दिए जाएंगे। यदि उनके माता-पिता नहीं हैं तो यह सारी राशि जवान के आश्रितों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ज्यादा गंभीर घायल होने की स्थिति में जवान को 15 लाख, गंभीर घायल को 10 लाख व मामूली घायल जवान को 5 लाख रु. मिलेंगे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस दीक्षांत समारोह में 4225 जवानों ने कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने परेड में शामिल सभी जवानों की 4 दिनों की छुट्टी की गोषमा की।  डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि साल 1990 के बाद ऐसा पहला मौका है, जब एकसाथ इतने जवानों का दीक्षांत समारोह हुआ हो। इससे पहले एकसाथ 3,400 सिपाहियों ने प्रशिक्षण लिया था। 

Nisha Bhardwaj